अभाविप मऊ की जिला समीक्षा बैठक हुई संपन्न


मऊ |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ द्वारा नगर स्थित शक्ति भवन (निकट सेल्फी पॉइंट ) पर जिला समीक्षा बैठक संपन्न हुई| जिसमें प्रवास पर मुख्य रूप से प्रांत मंत्री मयंक राय की उपस्थिति रही| जिला प्रमुख अजीत राय, जिला संगठन मंत्री प्रशांत मणि त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष विशाल जायसवाल एवं प्रांत राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख वीना गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही|
समीक्षा योजना बैठक को संबोधित करते हुए मयंक राय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शैक्षिक समस्याओं, सामाजिक समस्याओं का समाधान कर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को पूर्ण करने की ओर अग्रषित है इसी क्रम में आज जिला समीक्षा बैठक में  परिषद के आयाम विकासार्थ विद्यार्थी, स्टूडेंट फार सेवा, मेडिविजन, फार्माविजन  ,राष्ट्रीय कला मंच,  लोकतंत्र के महापर्व मे भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान , परिसर चलो अभियान ,  पर चर्चा हुई|
इसी क्रम में जिला समीक्षा योजना बैठक कर अपने कार्यों को प्रभावी व परिणामकारी बनाने हेतु शैक्षणिक पुनर्रचना व व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से हम अपने लक्ष्य राष्ट्रीय पुननिर्माण की ओर आगे बढ़ रहे हैं| बैठक में विभिन्न विषयों आयाम कार्य गतिविधि, सदस्यता,  शैक्षिक, स्थानीय ,राष्ट्रीय, प्रांत  मुद्दे, राष्ट्रीय कार्यक्रम- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, सामाजिक समरसता दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती आदि विषयों पर समीक्षा की गई| इसके साथ-साथ आगामी योजना बिंदु सदस्यता, रचनात्मक, आंदोलनात्मक, मीनिंगफुल कैंपस यूनिट, परिसर चलो अभियान, परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम, आयाम कार्य, शैक्षिक, सामाजिक मुद्दे, गोरक्ष प्रांत में होने वाले प्रांत अभ्यास वर्ग, मतदाता जागरूकता अभियान आदि विषयों पर प्रमुखता से योजना संपन्न हुई|
इस अवसर पर जिला संयोजक आदित्य पांडे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनन्या शर्मा ,जिला मीडिया संयोजक अविनाश गुप्ता, जिला सोशल मीडिया विनायक त्रिपाठी, नगर मंत्री सूर्या सिंह,आयुष पाल, प्रियांशु पांडे, प्रियांशु वर्मा, अब्दुल कलाम आदि   जिला समिति के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे|