भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर व्यापारी वर्ग ने ली भाजपा की सदस्यता।


 मऊ--भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिले के कुछ प्रमुख व्यवसाइयों ने पार्टी की सदस्यता ली तथा पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
  
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने बताया की व्यापारी वर्ग भाजपा की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट है इसी वजह से व्यापारी वर्ग भाजपा की सदस्यता पूरे जोश खरोश से ले रहे हैं। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार बिना किसी भेदभाव के जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। व्यापारी बिना किसी भय के अपना व्यवसाय कर रहे हैं, अपराधी भाजपा सरकार में दुर्गति को प्राप्त हुए हैं। पूरे देश और प्रदेश में शांति और सुसासन का माहौल है।     

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने गोपाल कृष्ण बरनवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का नया जिला संयोजक घोषित किया।
 नवनियुक्त जिला संयोजक व्यापार मंडल गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा की मेरे साथ 18 अन्य व्यापारी बंधुवों ने भाजपा की सदस्यता ली है, हम सभी मोदी जी की नीतियों से प्रभावित है देश और प्रदेश में सुशासन का राज है।