7 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी कब्र में दफन होगा मुख्तार अंसारी, काम शुरू


पूर्वांचल के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कई कारनामों के अध्याय समाप्त हो गए। आखिर अंत में मुख्तार को भी दफन करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्तार के दफन होते ही पूर्वांचल के खौफ का खौफ भी दफन हो जाएगा। अपने जीवन में माफिया ने भले ही बहुत सारे अवैध कब्जे और निर्माण किए हों, लेकिन अंत में उसे महज कुछ गज जमीन की ही जरूरत पड़ी। मुख्तार को दफन करने के लिए कब्र बनाने का काम शुरू हो गया है। मुख्तार की कब्र लगभग ७ फीट लंबी और ४ फीट चौड़ी बनाई जा रही है। जिसमें लगभग साढ़े तीन फीट गहराई होगी। यह कब्र मुहम्दाबाद और यूसुफपुर के बीच कालीबाग कब्रिस्तान में बनाई जा रही है। बांदा से पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार का शव यहां लाया जाएगा और फिर यहीं उसे दफन किया जाएगा।

कब्रिस्तान में जुटी है लोगों की भीड़

मुख्तार को दफन करने के लिए कालीबाग कब्रिस्तान में कब्र का काम शुरू हो गया है। भारी संख्या में मुख्तार के समर्थक भी जुट रहे हैं। जो उसकी अंतिम क्रिया में वहां मौजूद रहेंगे।