युवा संवाद सम्मेलन का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भुजौटी स्थित कार्यालय पर युवा संवाद सम्मेलन का  आयोजन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने कहा कि पिछड़े वर्ग के युवा मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा पिछड़े वर्ग की युवाओं में पैठ बनाने में जुटी है।
 क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्ग के युवाओं की शिक्षा से लेकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए नए द्वार खोले हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
 युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें मोदी सरकार के दस साल में मिले अधिकार और सुविधाओं से वाकिफ कराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पिछड़े वर्गों के नौजवानों से भारत को 2047 तक ''विकसित भारत'' बनाने के लिए मोदी का समर्थन करने का आह्वान किया। 
         भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। नीट, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक विद्यालयों में 27 फीसदी आरक्षण दिया है। विश्वकर्मा सम्मान योजना में भी पिछड़े वर्ग के 18 समाजों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 
मछुआ समुदाय के लिए भी 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की है। पिछड़ा मोर्चा ने भाजपा की राजनीतिक क्षमता को बढ़ाया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने तथा संचालन जीला मंत्री अवधेश वर्मा ने किया।
        इस अवसर पर संतोष चौहान संतोष विश्वकर्मा अनिल चौहान राजेंद्र राजभर राजीव सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।