भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि पहले की सरकारों में नारी को अबला के रूप में देखा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त करने का काम किया है। अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह पहचान गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है।
भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। नारी शक्ति को स्वावलंबन की धारा से जोड़ उन्हें और भी सशक्त बनाकर समाज में अग्रणी करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया गया।
सम्मेलन को लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे उत्पल राय ने भी संबोधित किया तथा महिला सक्तिकरण पर जोर देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रामाश्रय मौर्य ज्योति सिंह पूजा राय राघवेंद्र राय शर्मा इत्यादि सम्मिलित हुए।
