बदल सकता है मौसम का मिजाज, चलेगी तेज हवा बरसेगा पानी।

    
उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आने वाला है। जहां अभी दिन में धूप निकल रही है, वहीं आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।                  

 यूपी में कल से तीन दिनों तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मध्य भारत में आज से 14 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।


इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान इस समय 7-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। पंजाब के अमृतसर में 4.6 डिग्री तापमान आज रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड में, बिहार में 13 और 14 फरवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल में 14 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।

इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, साउथईस्ट उत्तर प्रदेश में कल से यानी कि 12 से 14 फरवरी तक बारिश होने जा रही है।

इसके अलावा, ओडिशा में 15 और 16 फरवरी, तेलंगाना में 13 फरवरी को बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी अगले तीन दिनों में आने वाली है।