लखनऊ। कांग्रेस को गठबंधन में 17 सीटें मिलीं हैं। जिनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी एवं देवरिया लोक सभा सीटें कांग्रेस के हिस्से में आयी है।
समाजवादी पार्टी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश की 80 लोक सभा सीटों पर चर्चा कर स्थिति स्पष्ट करते हुए कांग्रेस को मिली 17 लोकसभा सीटों की घोषणा की गई।