मऊ: नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर निवासी राजन विश्वकर्मा ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
योग शिक्षक राजन विश्वकर्मा का तमिलनाडु/चेन्नई के राजाराथिनम स्टेडियम में 20 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे योगासन खेल में उत्तर प्रदेश राज्य से बतौर टेक्निकल ऑफिसियल के रूप मे चयन हुआ है।
आपको बताते चले कि राजन विश्वकर्मा लगभग 9 वर्षों से योग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहें हैं।
वर्ष 2020 में योगासन खेल को भारत सरकार ने खेलो की सूची में मान्यता दी। तभी से राजन योगासन खेल को आगे बढ़ाने में अपना महत्पूर्ण योगदान दे रहें हैं।
राजन विश्वकर्मा योगासन खेल में राष्ट्रीय स्तर के जज हैं तथा इसके पहले भी वह दो बार राष्ट्रीय स्तर की योगासन खेल प्रतियोगिता में बतौर जज अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
खेलो इंडिया में चयनित होने के बाद राजन विश्वकर्मा ने योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य व उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट असोसिशन के सचिव रोहित कौशिक को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
राजन विश्वकर्मा ने बताया कि योगासन खेल को भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं आयुष मंत्रालय से मान्यता मिलने के बाद योगासन खेल को खेलो इंडिया व नेशनल गेम्स में भी जगह मिल चुकी है।
योगासन खेल को ओलिंपिक में ले जाने की भी तैयारी है।
राजन की इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन मऊ एवं उ.प्र. योगासन स्पोर्ट असोसिशन के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।
