मऊ जनपद के सृजनकर्ता कल्पना राय की 82 जयंती पर उनके जन्मस्थली सेमरी जमालपुर में श्रद्धांजलि देने वालों का जमावड़ा लगा रहा। जहां आम जनता उनके आवास पर पहुंची तो वहीं तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे। कुछ ने तो श्रद्धांजलि दी तो कुछ ने कसमें उनकी कसमें खायीं। वहीं घोसी निर्माण मंच के संस्थापक बद्रीनाथ ने कल्पनाथ राय के जन्म भूमि की मिट्टी कलश में लेकर के संकल्प लिया कि घोसी लोकसभा में क्षेत्रीय मुद्दों पर क्षेत्रीय सांसद होगा। वहीं भाजपा के नेता उज्जवल मिश्रा ने कसम खाई कि किसी को भी कल्पनाथ राय के नाम पर मैं घोसी लोकसभा को बर्बाद करने का अवसर नहीं दूंगा, चाहे वो कल्पनाथ राय के स्वजातीय नेता ही क्यों न हों। लोग कल्पनाथ राय का नाम लेकर के अभी तक घोसी लोकसभा को लूटते आए हैं। आगे से अब कोई कल्पनाथ राय का नाम लेकर के घोसी को लूट नहीं पाएगा।
HomeUnlabelled
कल्पनाथ राय के जयंती पर घोसी का चुनावी माहौल गर्म, किसी ने लिया संकल्प तो किसी ने खाई कसम
