श्री बरनवाल सेवा समिति के सदस्यों की बैठक 10 बजे चर्च कम्पाउण्ड स्थित कैम्प कार्यालय पर संरक्षक दिनेश जी बरनवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी 7 जनवरी दिन रविवार जनपदीय अहिबरन जयन्ती को लेकर रणनीति बनायी गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष सोनू बरनवाल ने बताया कि फिल्म वध के निर्देशक एवं फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता राजीव बरनवाल जी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे इसी क्रम में जिला कोषाध्यक्ष अंकित बरनवाल नें बताया कि बरनवाल जाति के आदि पुरूष महाराजा अहिबरन जी के पदचिन्हों पर चलकर ही हम समाज में मुकाम हासिल कर सकेंगे एवं प्रदेश एवं देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेंगे। अन्त में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 07 जनवरी रविवार को सुरज मैरेज हाल बहादुरगंज रोड में आयोजित होने वाली जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाया जायेगा एवं जनपद के प्रत्येक बरनवाल परिवार की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक दिनेश जी बरनवाल उपाध्यक्ष सोनू बरनवाल, कोषाध्यक्ष अंकित बरनवाल, संगठन मंत्री मगन बरनवाल, युवा मंच से जयंत बरनवाल, फ्रुटी बरनवाल, गोपाल कृष्ण बरनवाल, सौरभ बरनवाल, शशांक बरनवाल, विवेक बरनवाल, आशुतोष बरनवाल (राघव), आदि लोग उपस्थित रहे
