रतनपुरा ब्लाक में पशुपालन विभाग के द्वारा ग्राम गोबरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला का आयोजन किया गया, जिसमें गौ माता का पूजन करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व किसानों की नेता राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में यह पहली सरकार है जो पशुपालक किसानों को के सी सी ऋण दे रही है किसान दो या तीन गाय व भैस पशु रखे हैं तो उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 4% ब्याज पर ऋण मिलेगा। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, बकरी पालन ,नंद बाबा पुरस्कार योजना आदि के माध्यम से किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है ।किसी के दरवाजे पर अगर पशुधन नहीं है तो वह द्वार सुना लगता है।जिस तरह से मानव के दवा इलाज के लिए फोन करने पर सरकारी ऐंबुलेंस आ जाती है उसी तरह से पशुओं के उपचार के लिए 1962 नम्बर डायल करने पर दवाई के साथ पशु डाक्टर आपके द्वार पर आकर नि:शुल्क पशुओं की दवाई की ब्यवस्था सरकार के स्तर से प्रदेश के हर जिले में है। पशु मेला में आये किसानों को नि:शुल्क दवाई वितरित हुई और पशुओं के रखरखाव के बिषय में बताया गया, जिस तरह से मनुष्य के लिए सफाई निरोग रहने के लिए जरूरी है उसी तरह से पशुओं के लिए भी सफाई जरूरी है। इस मेला में डाक्टर आर पी सिंह, डॉक्टर साहब सिंह, जितेंद्र पाल, राजेश,मनीष सिंह, जय चन्द सिंह, रितेश श्रीवास्तव के अलावा बृजभान तिवारी,कल्पनाथ यादव ,गोपाल राजभर जितेंद्र तिवारी ,रामदरश राजभर , पिंटू राजभर आदि सहित सैकड़ो पशुपालक महिलाएं उपस्थित रहीं।
