इंदिरा गांधी ने इतिहास ही नहीं पाकिस्तान के भूगोल को भी बदल दिया-- इंतखाब आलम

जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुनकर कॉलोनी में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री स्व  इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं भारत रत्न लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल जी एवं नरेंद्र देव जी की जयंती को मनाया गया तीनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करने श्रद्धांजलि दी गई कार्यकर्ताओं ने कहां की सरदार पटेल ने जिस तरह से रियासतों को एक-एक कर भारत में विलय किया  उनके नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करती है श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने नेतृत्व की क्षमता को पूरे विश्व में लोहा मनवाया स्वतंत्रता सेनानी नरेंद्र देव जी ने भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया 
      जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने अपने नेतृत्व क्षमता से इतिहास ही नहीं बल्कि पाकिस्तान का भूगोल बदलने का काम किया उनके नेतृत्व क्षमता का पूरा विश्व  लोहा माना था भारत में लोकतंत्र एवं सद्भावना को बचाए रखने के लिए अपनी जान की आहुति दे दी
                  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी और सरदार पटेल ने जो अपने नेतृत्व क्षमता से  लोकतंत्र की नींव  रखी वह लोकतंत्र के लिए वरदान साबित हुआ परंतु वर्तमान स्थिति में लोकतंत्र को खत्म करने का खड्यंत किया जा रहा है  हमे इन नेताओं की सीख लेते हुए  उनके पद चिनो पर चलते हुए भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने जान की बाजी लगा देनी चाहिए
             इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अमरेशचन्द पाण्डे, संजय यादव शीला भारती रमेश पाण्डे विनोद कुमार रामकरण यादव सलमान जमशेद मंशा राजभर अनिरुद्ध कुमार इत्यादि शामिल रहे।