मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा निकाल देश को दिया संदेश


राष्ट्रीय ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के  द्वारा सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इण्टर कालेज मऊ के प्रांगण  में  मेरी माटी मेरा देश *अमृत कलश यात्रा* कार्यक्रम कराया गया, जिसमें बच्चे लुप्त होती भारतीय प्राचीन एवं पारंपरिक लोक कलाओं को घड़े पर बनाया और उसे लेकर पद यात्रा निकाली गई , जिससे लोगों में भारतीयता की भावना जागृत हो, जिसमें जिले की सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था सम्पादित करनें हेतु राष्ट्रीय ललित कला अकादमी क्षेत्रीय पर्यवेक्षक 
श्री त्रिभुवन कुमार त्रिपाठी जी रहे। कार्यक्रम सम्पन्न कराने हेतु कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रहीं श्रीमती वीना गुप्ता (वरिष्ठ प्रवक्ता कला, सोनी धापा खण्डेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, मऊ) ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से संपूर्ण जिम्मेदारी सम्हाली ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ देवेंद्र गुप्ता  रहे और कार्यक्रम की व्यवस्था एवं बच्चों के कार्यों को देख उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और सोनी धापा खण्डेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा० सुशीला जी एवं श्रीमती वीना गुप्ता जी ने कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में संजय कुमार ,मंडाव इंटर कॉलेज, थलईपुर के कला अध्यापक, एवं सोनी धापा की  प्रतिभा सिंह, मधुलिका सिंह, कनक लता, सुमन, लक्ष्मी, शशि सिंह, प्रीति आदि उपस्थित रहीं।