अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ ने लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर किसानों और जवानों को किया सम्मानित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल निजामुद्दीनपुरा मऊ में कायस्थ कुल गौरव देश के दूसरे प्रधानमंत्री ईमानदारी की प्रतिमूर्ति लालबहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन के अवसर पर सेना के जवानों और किसानों को सम्मानित किया गया तथा चित्रांश बंधुओ ने केक काटकर जन्म दिन धूमधाम से मनाया।
जन्म दिवस समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी ने ईमानदारी,त्याग और कर्मठता पूर्वक जीवन जीने का अनुकरणीय मार्ग दिखाया।हमे गर्व है कि आदरणीय शास्त्री जी के वंशज हम सभी हैं।अपने समाज के कमजोर असहाय लोगों की मदद,युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग,खेती,पशुपालन करने वाले कायस्थ भाइयों को प्रोत्साहन देकर शास्त्री जी के सपनों को साकार कर सकते हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,रितेश श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव ने शास्त्री जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन के महत्वपूर्ण संस्मरणों को सुनाया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता प्रवीण श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यज्ञदेव श्रीवास्तव,महामंत्री कौशल श्रीवास्तव,सुनील श्रीवास्तव,जय श्रीवास्तव,हरिंद्र लाल,संजय श्रीवास्तव,चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव,हरिश्चंद, डा अशोक ,जयप्रकाश,रजत,मदन, विज्ञान लाल,दिलीप,बसंत,अजय,धनंजय श्रीवास्तव सहित अन्य कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।