जिला मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा एक्ट नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 04 लोगों को 06 माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया गया। जिसमें विपिन त्रिपाठी उर्फ रवि प्रकाश त्रिपाठी पुत्र राम विजय त्रिपाठी निवासी भदसामानोपुर थाना कोपागंज जनपद, पिंटू सोनकर पुत्र मिठाई सोनकर निवासी दक्षिण टोला महरनियां सोनकर बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद, प्रमोद यादव पुत्र रामकुंवर यादव निवासी बन्धनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ एवं ओम प्रकाश सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह निवासी कुण्डाशरीफपुर थाना मधुबन जनपद मऊ सामिल है। इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा के अंदर प्रवेश न करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए।
