आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की छापेमारी, जांच हेतु लिए नमूने

 सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश  तथा जिलाधिकारी महोदय जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में  नवरात्र /दशहरा त्योहार पर आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ,फलाहार , इत्यादि उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान के प्रथम दिवस  सहायक आयुक्त , खाद्य (2) सुरेश मिश्र के नेतृत्व में दूध एवं दुग्ध उत्पादों के 8 तथा खाद्य तेल के 4 नमूनों सहित कुल 12 नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
 टीम द्वारा प्रातः 4 बजे भीटी चौराहे के पास से जनपद बाराबंकी निर्मित/पैक्ड एक दूध वितरण वाहन से फुल क्रीम दूध, मिश्रित दूध, दही व गाय दूध का नमूना संकलित किया गया । गालिब भीटी में लखनऊ निर्मित/पैक्ड दूध के वितरण वाहन से फुलक्रीम दूध, गाय का दूध, खीर व दही का नमूना संकलित किया गया। गालिबपुर भीटी स्थित खाद्य पदार्थो/तेलों की थोक विक्रेता फर्म राम चन्दर प्रसाद गोपाल प्रसाद से विभिन्न ब्रान्ड के सरसो तेल सहित अन्य खाद्य तेलों के 4 नमूने संग्रहीत किए गए।
  नमूनों को जांच हेतु प्रयोशाला भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।