स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को कांग्रेस ने किया सम्मानित


मधुबन: मधुबन के शहीद स्मारक स्थान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन पांडे के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को सम्मानित किया गया 9 अगस्त 1942 में गांधी जी के आवाहन पर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी जिस आंदोलन में पूरे देश में तमाम लोगों ने भाग लेते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया और भारत को स्वतंत्र कराने अपनी अहम भूमिका निभाई है उन सभी स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग जगहों पर सम्मानित किया मधुबन के शहीद स्मारक पर भी कार्यक्रम किया गया 
                 जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मऊ प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने स्वतंत्र सेनानी के परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश पर निछावर होना सौभाग्य की बात है और आपके पूर्वजों ने यह काम करके देश के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया है आपको सदैव उससे प्रेरणा मिलती रहेगी 
               जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि शहीदों का सम्मान देश के गौरव की बात है और इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हम लोग अपने आप को धन्य समझते हैं
            स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से आए हुए क्षेत्र के पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे ने कहा कि यह देश स्वतंत्रता सेनानियों का रहा है जिन्होंने हंसते-हंसते अपनी जान की बाजी देश के नाम निछावर कर दिया पूरे देश को इनपर गर्व है
         इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा उपाध्यक्ष संजय यादव के अलावा पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर सत्यम पांडे मधुसूदन त्रिपाठी रामचंद्र त्रिपाठी सुरेंद्र राजभर रमन पांडे दुर्गेटकर  रामलीला मौर्य अरविंद शर्मा राहुल मिश्रा सुरेंद्र चौरसिया सुशील पांडे सूबेदार राजभर प्रमोद कुमार संत विजय सिंह राम नारायण सिंह शिवाजी कनौजिया रमेश चंद्र पांडेय संजय साहू प्रदीप तिवारी वीरेंद्र तिवारी सुखराम यादव सलमान इरशाद वाचस्पति शुक्र शैलेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे