घोसी विधानसभा से साइकिल की सवारी करेंगे सुधाकर सिंह, अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह पर भरोसा जताया


घोसी। मऊ जनपद के घोसी विधानसभा से उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। उल्लेखनीय है कि दारा सिंह चौहान घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते थे जिन्होंने विगत दिनों सपा छोड़कर भाजपा की सदस्य ग्रहण कर ली थी और विधानसभा की सदस्य से त्यागपत्र दे दिया था। चुनाव आयोग के द्वारा घोसी में उपचुनाव की घोषणा करने के बाद समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।     टिकट मिलने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है