सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में भाजपा विधायक व जिला विकास अधिकारी प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया



आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का माननीय विधायक रामबिलास चौहान जी एवं जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी द्वारा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं बस, ट्रक, आटो, ई-रिक्शा के यूनियन अध्यक्ष / पदाधिकारीगण तथा उपस्थित आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में प्रतिज्ञा करायी गयी तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सावधानी के साथ स्वयं करने हेतु सुझाव दिया गया। उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल एवं सम्भागीय निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, ए०आर०एम०, ए०के० बाजपेई व प्रधान सहायक दयानिधि उपाध्याय तथा प्रभारी यातायात पुलिस, ट्रक एसोसिएशन एवं आटो एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा डी०बी०ए० करूणा निधि राय तथा प्रवर्तन सिपाहियों के साथ परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।