UP Weather Update: लखनऊ से प्रयागराज तक 48 घंटे होंगे भयंकर,

 

UP weather 

अरब सागर में बने तूफान बिपरजॉय का असर पश्चिमी यूपी तक पहुंचने के आसार हैं। 18-19 जून को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले 48 घंटे तक के लिए यूपी में अलर्ट जारी किया है।

UP Weather update: यूपी में इन दिनों पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। लोग गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान है। लोग यही जानना चाह रहे है कि मानसून कब आएगा। पिछले कुछ दिन में गर्मी काफी बढ़ गई है। लेकिन बीते कुछ हफ़्तों में हमने देखा कि कुछ कुछ जिलों में बारिश हुई थी। वहीं, अरब सागर में बने तूफान बिपरजॉय का असर पश्चिमी यूपी तक पहुंचने के आसार हैं। 18-19 जून को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, इससे पहले 48 घंटे तक लू के साथ भीषण गर्मी के आसार है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। आगामी 2-3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि लोग जरूरत पर ही घर से बाहर निकले वरना घर में रहें।