घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित पुलिस चौकी पर ड्यूटी के दौरान सिपाही दिग्विजय पासवान एवम कांस्टेबल रवि प्रजापति को एक जूस की दुकान पर अज्ञात महिला का बैग मिला।जिसके अंदर जांच करने पर महिला का आधार कार्ड एवम
कुछ रुपये1140 और दो नग सोने के एवं एक नग चाँदी के जेवरात थे।जिसको दोनो सिपाहियों ने महिला को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश किया।जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं।।
पर्स में मिलेआधार कार्ड पर महिला का पता घोसी के बीबीपुर का मिला महिला का नाम अनीता देवी पत्नी पन्नेलाल ग्राम बीबीपुर मिलने पर कांस्टेबल दिग्विजय ने ग्राम प्रधान बीबीपुरतालनर्जा को संपर्क में लेते हुए सूचना दिया।सूचना मिलने पर पहुंची महिला अनीता को सही सलामत बैग को लौटाया गया।अनिता देवी ने बताया कि मैं पर्स के गुम होने से दुखी के साथ नाउम्मीद थी।पर्स को पाकर मैं बहुत खुश हूं।दोनो सिपाही का यह कार्य बहुत सराहनीय है।और बधाई के पात्र हैं
