अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड में परचम लहराया

आज सी. बी.एस.ई. ने सत्र 2022- 23 की  बारहवीं एवं दसवीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिया जिसमें नगर के अमृत पब्लिक स्कूल का परिणाम अति सराहनीय रहा विद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा सुजाता निखिल एवं कक्षा दसवीं के छात्र आयुष कुमार ने 95.4 सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने  कीर्ति के साथ साथ विद्यालय की भी कीर्ति बढाई | इसी क्रम में कक्षा 12वीं में आकृति यादव ने 94.6%, वैष्णवी सिंह 94.4% वगीशा प्रकाश  एवं सुमित श्रीवास्तव 92.8%, मोहम्मद तय्यफ एवं आशुतोष निखिल 92.6% दनिया अशरफ 92.2 %, मित्रसेन कुमार 91.6 % तथा जान्हवी सिंह 90.2 % अंक अर्जित कर अपने माता - पिता एवं विद्यालय का गौरव बढाया | 
इसी क्रम में कक्षा दसवीं के छात्र आयुष कुमार सर्वाधिक अंक 95.2 % तथा क्रमश: अभिषेक यादव 94.6 %, रुद्राक्ष सिंह 94.0 चित्रांश सिंह 93.4% , राघवेन्द्र राय 93.2%, जगदम्बा सिंह 92.8%, अनुराग यादव 92.0 %, प्रिया यादव 91.8%, आवित्य विश्वकर्मा 91.4%, भावना सिंह, रेनू कुमारी एवं समीक्षा यादव 91.0 %, प्रिया सिंह 90.8, ईशा श्रीवास्तव 90.4 तथा रिया कुशवाहा 90.2% अंक प्राप्त कर जनपद में अपना, अपने माता-पिता एवं विद्यालय का मान बढाया | 
परीक्षाफल घोषित होने पर विद्यालय के प्रबंधक श्री ब्रह्मदेव सिंह एवं प्रधानाचार्या डा0 माया सिंह ने बच्चों को मिठाइयाँ खिलाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सुजाता निखिल एवं छात्र आयुष कुमार ने अपने सफलता का श्रेय अपने शिक्षक, विद्यालय के प्रधानाचार्या तथा अपने माता -पिता के आशीर्वचन एवं अपने सतत परिश्रम को दिया | 
इस मौके पर माननीय श्री ब्रह्मदेव सिंह ने अपने शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण शैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए गौरवपूर्ण  परिणाम की हार्दिक बधाई दी |