विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया


राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अध्यक्ष / जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ श्री रामेश्वर एवं अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ श्री अभिनय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में  जिला चिकित्सालय, मऊ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में उपस्थित वक्ताओं द्वारा बच्चों और माँ के स्वास्थ्य के बारे में जनता को तम्बाकू आदि के उपयोग के परिणामों के बारे में लिंग समानता के प्रावधानों का प्रचार महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से सम्बंधित कानूनों के प्रति, सर्वाइकल कैंसर के बारे में लैंगिक समानता के प्रावधानों का प्रचार महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता एवं महिला स्वच्छता और सैनिटरी नैपकिन से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। श्री अभिनय कुमार मिश्रा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ ने राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आर्बिट्रेशन के लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु आमजन मानस, वादकारीगण व अधिवक्तागण से अपील की है कि दिनांक 13.05.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं दिनांक 15.04.2023 को आयोजित होने वाली आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत में सम्बन्धित वादों का निस्तारण कराकर लाभान्वित होयें।