भाजपा गोरखपुर के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का प्रथम आगमन पर मऊ जिले में हुआ भव्य स्वागत


        भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के नवनियुक्त घोषित क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का प्रथम आगमन मऊ जिले में हुआ।
        नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के जनपद में प्रथम आगमन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से  मऊ में कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह भव्य स्वागत किया।
        आजमगढ़ मऊ सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनोज राय उत्पल राय बजरंगी सिंह अशोक सिंह गणेश सिंह संजय पाण्डेय संजीव जायसवाल आदि ने भव्य स्वागत किया।
        इसके बाद काफिला जैसे जैसे आगे बढ़ा मोहम्मदाबाद में पूनम सरोज लाल जी वर्मा खुरहट में विजय नारायन शर्मा  बड़गांव में रामानुज प्रताप सिंह चुन्नू औरंगाबाद चौक पर विजय राजभर संजय वर्मा भरत लाल राही आगे पुनीत यादव व राहुल उपाध्याय सुनील यादव मयंक मद्धेशीय के साथ ही सत्यमीत्र सिंह मनोज राय संतोष सिंह राकेश मिश्रा आदि ने अपने टीम के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
        अंत में पुरानी तहसील स्थित कार्यक्रम स्थल पर जुलूस आकर बैठक व सम्मान समारोह में बदल गया।
        
        स्वागत से अभिभूत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता ही आगे चलकर इस पार्टी का नेतृत्व करता है। हमारा साधारण कार्यकर्ता आगे चलकर जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता हैं। हमारे यहां कार्यकर्ता की कर्मठता ही उसका भविष्य तय करती है। अन्य पार्टियों में परिवार वाद को प्राथमिकता मिलती है , जबकि हमारे यहां ऐसा संभव नहीं है।
        मेरे ऊपर शीर्ष नेतृत्व ने जो आभार व्यक्त किया है उसके प्रति में आभार व्यक्त करता हु और विश्वास दिलाता हूं कि हर कार्यकर्ता का सम्मान हॉग।

        इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान,अरविंद सिंह,योगेंद्र राय,अरिजित सिंह,विजय राजभर दूर्गविजय राय मनोज राय अशोक सिंह अखिलेश तिवारी बजरंगी सिंह विजय नारायन शर्मा उत्पल राय डा एच एन सिंह सीता राय राकेश मिश्रा संतोष सिंह आनंद प्रताप सिंह पूनम सरोज अनिल श्रीवास्तव नूपुर अग्रवाल सुधीर सोनकर प्रतीक जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।