नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों को दिए निर्देश।
रिश्तेदारों के लिए टिकट का दबाव पार्टी पर ना बने।
योग्य और जिताऊ प्रत्याशी सहमति से चुने जाएं।
प्रभार वाले जिलों के साथ ही अपने गृह जनपद के प्रत्याशियों की जीत भी सुनिश्चित करें।
जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी मंत्रियों के लगाए जाएंगे दौरे।
टिकट वितरण के दौरान ना हो कोई नाराजगी।
नाराज होने वालों से भी मंत्री करें बात।
पिछले चुनाव में खराब परफॉर्मेंस वाली सीटों पर भी करें फोकस।
मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में रहने का निर्देश।
लोकसभा चुनाव की नींव तैयार करने वाला चुनाव।
सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाएं मंत्री।
ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ताओं को भी करें समायोजित।
12 अप्रैल तक प्रभार वाले जिलों में मंत्री करें बैठक।
बैठक में तय किए जाने हैं प्रत्याशियों के पैनल।
