एसएनएच में हुआ स्वाथ्य विमर्श एवं जनजागरुकता कार्यक्रम


सबके स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्व हैं हमः डॉ संजय सिंह
-एसएनएच में हुआ स्वाथ्य विमर्श एवं जनजागरुकता कार्यक्रम
विश्व स्वास्थ्य दिवस---
मऊः उच्चतम आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से आमजन सहित गरीब लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। आयुष्मान कार्ड सहित सरकारी योजनाओं के माध्यम से शारदा नारायण में निःशुल्क उपचार की सुविधा इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की टैग लाइन 'हेल्थ फॉर आल' को पूर्णता प्रदान करती है। कैथ लैब, टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, सर्वोत्तम ब्लड बैंक, आईसीयू, एनआईसीयू, आकस्मिक चिकित्सा के साथ सर्वजन की सर्वोत्तम चिकित्सा के लिए प्रतिबद्वता के साथ कार्य किया जाता है। यह उद्गार डॉ संजय सिंह के हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शारदा नारायण वेलफेयर ट्स्ट द्वारा आयोजित स्वास्थ्य विमर्श एवं जागरुकता कार्यक्रम में वह बोल रहे थे। 
कार्यक्रम में डॉ सिंह ने मरीजों से संवाद करते हुए मौसमी बदलाव से होने वाले रोग एवं उससे बचने के उपाय पर विस्तार से प्रकाश डाला। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार ने हड्डियों एवं जोड़ रोग के कारण एवं उसके निदान पर जानकारी प्रदान किया। डॉ जान्हवी सोमवंशी ने स्त्री एवं प्रसुति रोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हेल्थ फॉर आल की अवधारणा पर वर्ष भर कार्यक्रम कर लोगों को जागरुक करने पर बल दिया गया।