नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो का प्रशिक्षण हुआ संपन्न



नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु लगाए गए जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो का प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
उप कृषि निदेशक एस.पी. श्रीवास्तव द्वारा नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 से जुड़ी संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बूथों का मतदान से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी प्रकार की असुविधा जैसे रास्ता, पानी, बिजली, शौचालय एवं दिव्यांग मतदाताओं की व्यवस्था आदि की उचित दशा में व्यवस्था है या नहीं यदि व्यवस्था में कमी दिखाई दे तो उसकी शिकायत अपने वरिष्ठ अधिकारी को तत्काल कर ठीक करा ले। किसी भी दशा में पोलिंग पार्टी किसी राजनीतिक दलों का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। बूथों पर निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को खाने-पीने की उचित व्यवस्था रहेगी। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए कि मतदान दिवस के दिन समय से मतदान प्रारंभ कराएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनीतिक दलों द्वारा 200 मीटर के अंदर  अधिक संख्या में भीड़ इकट्ठा न होने पाएं। उन्होंने बताया कि किसी भी दशा में मतदाता मोबाइल, पानी आदि सामग्री मतदान कक्ष में न ले जाने पाए। अपर जिलाधिकारी ने सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। उन्होंने सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देश दिए कि निर्वाचन में लगे वाहन से ही अपने बूथ पर जाएंगे किसी भी दशा में अपने व्यक्तिगत वाहन से नहीं जाएंगे। उन्होंने सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया कि संबंधित बूथों का रूट भ्रमण अवश्य कर ले जिससे मतदान के दिन अनावश्यक किसी अन्य मार्गों से आना-जाना न पड़े।प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों के कार्यों/जिम्मेदारियों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, परियोजना अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, डी.सी. मनरेगा उपेंद्र पाठक, अपर संख्या अधिकारी रजनीश कुमार सिंह सहित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।