मऊ जिले में मऊ युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव कुमार राय की अध्यक्षता में " यंग इंडिया के बोल सीजन - 3 " प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं, जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव कुमार राय ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही हैं उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं, ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन - 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अबू ओजैर (नजमी) ने कहा कि इस अघोषित आपात काल में "यंग इंडिया के बोल" जैसे कार्यक्रम समाज का आवाज बन रहे है और पूरे देश में युवा बड़ी संख्या में अपनी आवाज़ उठाने के लिए यंग इंडिया के बोल कार्यकम से जुड़ रहे है।
इस अवसर पर जिला युवा उपाध्यक्ष अनिरुद्ध विश्वकर्मा, जिला महासचिव अमित चौहान, मोहम्मदाबाद ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी वीरेंद्र कुशवाहा, छोटे लाल जी, सोशल मीडिया के अबुल फैज़, मधुबन विधानसभा प्रभारी सर्वेश राजन सिंह आदि साथी उपस्थित रहे।
