अतिथिद्वय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने संसाधनों की उपलब्धता का दिया आश्वाशन।


मऊ : शारदा नारायन हॉस्पिटल स्थित इंदिरा आईवीएफ शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के स्थापना की 10वीं वर्षगाँठ पर हॉस्पिटल व पालिका कम्युनिटी सेंटर पर भव्य आयोजन किये गए। इसमे इंदिरा आईवीएफ के जनक डॉ अजय मुर्डिया को आईवीएफ मैन ऑफ़ इंडिया के सम्मान से नवाज़ा गया। इसके साथ ही 10 वर्ष में दो हजार से अधिक मातृत्व सुख प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित एवं बच्चों को खिलौनों का वितरण किया गया। दंपत्तियों ने इंदिरा आईवीएफ को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम के अतिथिद्वय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने मऊ के साथ ही इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्र शेखर कैंसर इंस्टिट्यूट में चिकित्सिकीय संसाधनों की उपलब्धता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री को लाने का आश्वाशन दिया। 
रविवार को इंदिरा आईवीएफ शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के स्थापना की दसवीं वर्षगाँठ पर शारदा नारायन हॉस्पिटल द्वारा विविध आयोजन किये गए। 

कार्यकम में शारदा नारायन हॉस्पिटल पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इंदिरा आईवीएफ शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के स्थापना की 10वीं वर्षगाँठ पर डॉ संजय सिंह को बधाई दिया। कहा की इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट में कैंसर की आधुनिक चिकित्सा एवं कीमोथेरेपी सुविधा जल्द ही उपलब्ध हो जायेगा। मुख्य सचिव सहित सहित प्रशासन द्वारा इसे सुविधाओं से सुसज्जित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बहुत जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसे जनता को अर्पित किया जाएगा। इस दौरान डॉ संजय सिंह ,डॉ सुजीत सिंह एवं पुरुषार्थ सिंह ने परिवहन मंत्री को पंडित श्यामनारायण ग्रंथवाली प्रदान किया।