बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता डायरेक्टर सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कहा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। डायरेक्टर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है।
जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक का निधन 8 मार्च की देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में सतीश कौशिक का निधन हुआ। बुधवार रात अचानक सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।
13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में जन्में सतीश कौशिक ने फिल्मों में बतौर कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया। बतौर अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के नाम से पहचान मिली। इसके बाद पप्पू पेजर जैसा कैरेक्टर काफी मशहूर हुआ। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। कई फिल्मों में उन्होंने हास्य कलाकार की भूमिका निभाई थी। सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। ग्रेजुएशन के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला ले लिया था और 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की।
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, लेकिन अपने जिगरी दोस्त के बारे में ये लिखूंगा, ऐसा कभी नहीं सोचा था। अनुपम खेर ने आगे लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।