मऊ: मलीन थारु बस्ती के प्रत्येक परिवार को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाया जाएगा। बस्ती को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रसिद्ध चिकित्सक डा संजय सिंह ने यह उदगार व्यक्त किया। सोमवार को मलीन थारु बस्ती में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।
डा सुजीत सिंह ने कहा कि शारदा नारायण ट्रस्ट व ओम् कोशिश द्वारा गोद ली गई बस्ती के सर्वांगीण विकास होने तक प्रयत्न जारी रहेगा। ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन अध्यक्ष अजीत सिंह, बस्ती प्रमुख पुरुषार्थ सिंह, विजय सिंह, विकास सिंह निकुम्भ, सागर सिंह सहित बस्ती जनों ने डा सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया। इस दौरान बस्ती में भोजन, मिष्ठान व खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया।
सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट पर सैकड़ों लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दिया।तमसा रक्षक दल के सदस्यों ने प्रधान सरंक्षक डॉ संजय सिंह का जन्मदिन उत्साहपूरवक मनाया। जिसमे रामअवध मौर्या ,प्रकाश चौहान , राज मुनि ओमप्रकाश ,राजेंद्र चौहान ने निर्माणधीन माँ शारदा ओपन जिम का निरिक्षण करने के साथ हनुमान मंदिर पर माल्यार्पण कर व केक काट कर मनाया। इस दौरान उपस्थित जानो में प्रसाद का वितरण किया गया।
