उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का हुआ शंखनाद

उत्तर प्रदेश नगर निकाय में आरक्षण का दोबारा ऐलान गुरुवार को हो गया है. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का फिर से शंखनाद हो गया है. यूपी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस की. उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की. साथ ही एक हफ्ते में आपत्ति देने का प्रस्ताव भी दिया