कुत्ते की खाके सुपुर्दगी के बाद जिंदा पाकर मोहल्ला वासी हैरत में
जनपद मऊ के रतनपुरा कस्बा के पश्चिमी मोहल्ले में उस समय मातम पसर गया जब सायंकाल मोहल्ला वासियों को पता चला कि हरेराम सिंह का पालतू कुत्ता की मृत्यु हो गई है।
बताया जाता है कि पालतू कुत्ते की मौत की सूचना मिलते ही पश्चिमी मोहल्ला में मातम पसर गया। क्योंकि हरेराम सिंह का यह पालतू कुत्ता टेपवा के नाम से मशहूर था और मोहल्ले में हर दिल अजीज था ।भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ रेलवे स्टेशन रोड पहुंचे ।जहां देखा कि पालतू कुत्ता टेपवा की मौत हो चुकी है। उसे एक टैंपू में लाद करके मोहल्ले में लाया गया। जहां उसके पार्थिव शरीर को कफन में लपेट कर के खाके सुपुर्दगी की तैयारी की गई, और उसे नजदीक के शारदा सहायक नहर में 50 लोगों की उपस्थिति में खाके सुपुर्द कर दिया गया।
चमत्कार तब देखने को मिला जब मोहल्ले के लोग अपने घर लौटे, और टेपवा के मातम में भोजन इत्यादि न बनाए जाने की घोषणा कर दिए। अभी मोहल्ले में पहुंचे हुए 10 मिनट ही हुआ था कि टेपवा उछलते कुदते वहां पहुंच गया। उसको जिंदा देखकर के सभी की आंखें हैरत में पड़ गई । टेपवा़ भाजपा नेता रामाश्रय मौर्य के शरीर पर खेलने कूदने लगा ।सभी लोगों के चेहरे पर खुशी उत्पन्न हो गई।
अब सभी के मन में यह बात कौंध रही है कि जिस कुत्ते के पार्थिव शरीर को वे लोग खाके सुपुर्द करके आए हैं ,आखिर वह कुत्ता कौन था ।
फिलहाल मातम पुर्सी कर रहे लोगों ने स्नान ध्यान करने के बाद भोजन इत्यादि बनाने का काम शुरू करा दिया, और मोहल्ले में एक बार फिर रौनक लौट आई।
