अंडरपास संघर्ष समिति एवं विस्थापित सिन्धी समाज मऊ, व श्री गंगा - तमसा सेवा समिति, उ0प्र0 के सयुंक्त प्रतिनिधि मंडल छोटे लाल गांधी जी के नेतृत्व में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री माननीय श्री A. K. शर्मा जी से काझा खुर्द स्थित आवास पर मुलाकात किया।
इस दौरान समिति के लोगो ने ऊर्जा मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया । जिसमे रेलवे फाटक के पास अंडर पास बनाने व विस्तापित सिंधी समाज के मालिकाना हक दिलाने संबंधित निवेदन पूर्वक ज्ञापन दिया गया ।
इसके बाद मंत्री जी ने जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ।
विस्थापित सिंधी समाज के सदस्य रवि छेतीजा द्वारा माननीय मंत्री जी को अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए होली की शुभकामनाएं दी गयी ।
प्रतिनिधि मंडल में छोटे लाल गांधी जी, विजय जैन जी, गोपाल बरनवाल जी, राजेन्द्र अग्रवाल जी, कमलेश तनवानी , रवि छेतीजा, अमित तनवानी, सूर्य प्रकाश बरनवाल, इफ्तेखार अहमद, आदि लोग थे ।
