जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी जनपद मऊ के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में राहुल गांधी के सदस्यता को रद्द किए जाने पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा के अलोकतांत्रिक कार्यों की निंदा की धरना में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अदानी और मोदी के संबंधों को छुपाने के लिए कटिबद्ध है इसलिए विपक्ष के नेताओं पर तरह-तरह हथकंडे अपनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है
धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि राहुल गांधी देश के असली हीरो हैं ना वह कभी झुकेंगे ना कभी टूटेंगे राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव लड़ते रहेंगे चाहे भारतीय जनता पार्टी किसी तरह का यातनाएं उन्हें दे कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कटिबद्ध है और भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान ने कहा कि कांग्रेस का वही सवाल है कि मोदी और आदनी जी से क्या संबंध है वह संबंधों के पर चर्चा संसद में क्यों नहीं कराना चाहते हैं वह संसद को बंधक बनाकर रखे हुए हैं। वही अमरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश की जनता अब बात को समझ गई है और नरेंद्र मोदी को उखाड़कर फेंकने के लिए मन बना चुकी है जिस तरह से राहुल गांधी को अलोकतांत्रिक तरीके से उनकी सदस्यता रद्द की गई यह एक शर्मनाक बात है भारतीय जनता पार्टी पहले उन्हें संसद में बोलने नहीं देती थी और जब विपक्ष का दबाव बना तो उनको संसद सदस्य से ही हटा दिया
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न झुकने वाली है ना डरने वाली है भारतीय जनता पार्टी जितना भी यातनाये कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित पूरे गांधी परिवार को टारगेट करें लेकिन अब देश की जनता समझ चुकी है हम पूरी तरह से जेल जाने के लिए तैयार हैं कांग्रेस पार्टी अब देखना चाहती है कि जिस तरह से अंग्रेजों ने जनता को जेलों में डाल दी थी परंतु उस समय के नौजवान डरे नहीं आज हम भी उसी राह पर पुनः चलने को तैयार हैं और आजादी की दूसरी लड़ाई लेकर रहेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधा राय राष्ट्र कुंवर सिंह राजकुमार राय संजय यादव रमन पाण्डे अकरम प्रीमियर पूजा राय माधवेंद्र बहादुर सिंह वैष्णी राय उमाशंकर सिंह अवनीश कुमार सिंह सिकंदर प्रसाद मनोज गिहार मुकेश राजभर संजय चौहान शिवाजी कन्नौजिया विनोद कुमार मधुसुदन त्रिपाठी राजू फारूकी इनफान अहमद मीना भारती प्रेमचंद क्रान्ति शफीक डायमंड रमेश पाण्डे त्रिभूवन भारती शहीद फारूकी सलमान इरशाद रामकरण यादव सर्वेश कुमार वकील अहमद अमृतमल शैलेन्द्र सिंह रेयाज अहमद नज़ीर अहमद नागेंद्र पाण्डे तौसीफ ईलाही स्वामी नाथ राय सम्पत मौर्या दुर्गेटकर सुरेंद्र राजभर अब्दुल्ला अंसारी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
