महिला प्रधान नदारद हर जगह प्रधान प्रतिनिधि हावी

 
       विकासखंड दोहरीघाट के ग्राम सभा पतजीवा में ग्रामवासियों द्वारा मनरेगा के तहत अमृत सरोवर की खुदाई में मानक के विपरीत कार्य किए जाने की शिकायत पर लोकपाल विनीता पाण्डेय द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर गहनता से जांच किया गया। मौके पर आर ई यस के जे ई और तकनीकी विशेषज्ञ के द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का चारों तरफ से विधिवत मापन किया गया , जिसमें शिकायतकर्ता और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे । लोकपाल ने मानक में कमी पर जब ग्राम प्रधान से पूछना शुरू किया तो पता चला कि महिला ग्राम प्रधान हैं लेकिन उनके प्रतिनिधि के रुप मे उनके पति मौके पर उपस्थित मिले और यही नहीं लोकपाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर जगह जांच में जाने पर यही देखने को मिल रहा है कि महिला प्रधान के जगह पर उनके प्रतिनिधि कार्य करा रहे हैं और मौके पर वहीं उपस्थित हो रहे हैं जो बहुत ही खेद जनक है जबकि शासन की मंशा है कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में नियमानुसार ज्यादा से ज्यादा हो, परंतु चिंता की बात यह है कि महिलाएं खुद ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों से वंचित रह कर दूसरे के भरोसे बैठी हुई हैं, जब इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो इसका ठीक ढंग से निर्वहन करते हुए समाज में अपनी एक जगह स्थापित करनी चाहिए l अमृत सरोवर का हर बिंदुओं पर जांच कर अभिलेख तलब कर लिया गया निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तर से ए पी ओ अश्वनी कुमार सिंह ,जे ई नागेंद्र यादव, तकनीकी सहायक अखिलेश त्रिपाठी, पंचायत सचिव विजय बहादुर सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, रोजगार सेवक विनोद कुमार यादव , शिकायतकर्ता तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे।