बलिया-प्रयागराज मेमू समेत दो जोड़ी ट्रेन रहेगी निरस्त, देखें टाइमिंग

Train


बलिया: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज खंड पर हंडिया खास-रामनाथपुर और राजातालाब-हरदत्तपुर के मध्य ब्रिज के मरम्मत के कारण दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेन रि-शिड्यिूल कर चलाई जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक बलिया से 16 और 20 मार्च को चलने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

प्रयागराज रामबाग से 16 और 20 मार्च को चलने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द रहेगी. इसी तरह -प्रयागराज रामबाग से 16 एवं 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05196 प्रयागराज रामबाग-बनारस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी. बनारस से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05195 बनारस-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी निरस्त रहेगीजबकि प्रयागराज रामबाग से 16 मार्च को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 90 मिनट और 20 मार्च को 60 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलाई जाएगी. दानापुर से 20 मार्च को चलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.जबकि प्रयागराज रामबाग से 16 मार्च को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 90 मिनट और 20 मार्च को 60 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलाई जाएगी. दानापुर से 20 मार्च को चलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..