नगर विकास मंत्री एके शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द,,नगर निकाय अध्यक्ष चुनाव की आरक्षण सूची टली, कई सीटों पर फंसा पेंच,

नगर निकाय अध्यक्ष चुनाव की आरक्षण सूची टली, कई सीटों पर फंसा पेंच, मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित अब प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार या सोमवार की सुबह हो सकती है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में वार्ड आरक्षण प्रदेश भर के घोषित कर दिए गए। बिजली कर्मचारियों की पत्नी की वार्ता होने की वजह से अचानक से प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार या सोमवार की सुबह हो सकती है।

अब यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री एके शर्मा कॉन्फ्रेंस करके निकाय अध्यक्षों के आरक्षण की घोषणा करेंगे। संभावित अब यह माना जा रहा है कि इस ऐलान के बाद 8 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर के बीच में कभी भी अधिसूचना नगर निकाय चुनाव की जारी हो सकती है।

यूपी में 17 नगर निगम, 200 नगरपालिका और 546 नगर पंचायत के आरक्षण का फार्मूला शनिवार को तय हो जाएगा। यूपी सरकार के मंत्री के द्वारा नगर निकाय के अध्यक्षों के आरक्षण का ऐलान खुद किया जाएगा।