मल्टीनेशनल सीमेंट कंपनी ने राजमिस्त्रियों का किया सम्मान बरसे उपहार,चहके चेहरे


मऊ। प्रिज्म सीमेंट लिमिटेड द्वारा सपने राजमिस्त्री एवम ठेकेदार सम्मेलन मऊ जनपद के साहू पैलेस में कराया गया। जिसमें जनपद के तमाम राजमिस्त्री एवम ठेकेदारों को सम्मानित किया गया। उपस्थित राजमिस्त्री ठेकेदार का स्वागत करते हुए सबका अभिवादन किया गया।
 कंपनी से आए ब्रांच मैनेजर विशाल सिंह एवम ब्रांच टेक्निकल मैनेजर प्रदीप कुमार द्वारा प्रिज्म चैंपियन प्लस, प्रिज्म ड्यूराटेक सीमेंट और प्रिज्म चैम्पियन ऑल वेदर सीमेंट की गुणवत्ता के बारे में बताया गया।
राजमिस्त्री एवम ठेकेदारों को अलग अलग तरह के निर्माण कार्य के बारे में अवगत कराया गया। राजमिस्त्री एवम ठेकेदार सम्मेलन में सभी राजमिस्त्री, ठेकेदारों को अपने प्वाइंट के एवज में कंपनी द्वारा उपहार स्वरूप टीवी, फ्रिज, मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन, कूलर, मिक्सर ग्राइंडर, डिनर सेट एवम अन्य उपयोगी वस्तुएं दी गई।
इस अवसर पर मऊ जिले के सेल्स प्रोमोटर प्रवीण कुमार ब्रांच हेड विशाल सिंह ब्रांच टेक्निकल मैनेजर प्रदीप कुमार सेल्स ऑफिसर मनोज सिंह , टेक्निकल इंजीनियर गुलाब यादव, ऑफिस असिस्टेंट संजय सिंह एवम डीलर बंधु मौजूद रहे।