सक्रिय सदस्य और समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य ही नगर निकाय का चुनाव लड़ सकते हैं

समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय के सभी पदों को पार्टी सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है।
ऐसे में सक्रिय सदस्य और समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्य ही यह चुनाव लड़ पाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल इसके लिए आदेश जारी कर चुके हैं।
चुनाव लड़ने वालों को आवेदन के साथ सक्रिय सदस्य होने और समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होने की रसीद भी लगानी होगी।