![]() |
Tanishka Neet Topper |
Tanishka Neet Topper
नीट टॉपर तनिष्का ने अपनी कामयाबी का राज खोला है। उन्होंने बताया कि मैं रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। नीट स्टूडेंट्स को अंतिम समय में नहीं, बल्कि पहले दिन से ही टारगेट के साथ तैयारी करनी चाहिए। क्लासरूम में जैसे-जैसे कोर्स आगे बढ़ता है तो आपको पिछला पढ़ा हुआ भी बार-बार रिवीजन करना होगा।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2022 का रिजल्ट बुधवार रात घोषित कर दिया गया। जिसमें इस बार राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाली तनिष्का टॉपर बनी हैं। तनिष्का, हरियाणा के नारनौल की रहने वाली हैं और करीब दो साल से कोटा में रहकर नीट-यूजी की तैयारी में जुटी थीं। यही नहीं उन्होंने अपनी मेहनत से NEET में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करके घर-परिवार का नाम रौशन कर दिया। उन्हें परीक्षा में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। ऑल इंडिया टॉपर बनने के बाद तनिष्का की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने इसमें कामयाबी हासिल की।
तनिष्का ने बताया कि वह पिछले दो साल से कोटा में पढ़ाई कर रही थीं। डॉक्टर बनना उनका सपना था। वह कहती हैं कि मेडिकल ऐसा फील्ड है, जिसमें आप दूसरों की मदद कर खुद को संतुष्ट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा का माहौल पढ़ाई के लिए काफी अच्छा है, यह मैंने सुना था। यही वजह है कि नीट की तैयारी के लिए मैंने कोटा में पढ़ने का फैसला किया।
तनिष्का बताती है कि रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। नीट स्टूडेंट्स को अंतिम समय में नहीं, बल्कि पहले दिन से ही टारगेट के साथ तैयारी करनी चाहिए। क्लासरूम में जैसे-जैसे कोर्स आगे बढ़ता है तो आपको पिछला पढ़ा हुआ भी बार-बार रिवीजन करना होगा। टॉपिकवाइज छोटे-छोटे नोट्स बना सकते हैं। तनिष्का ने इसी साल 12वीं कक्षा 98.6 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है।