मऊ - भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक एस आर प्लाजा में संपन्न हुई


भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक एस आर प्लाजा में संपन्न हुई।
          बैठक के मुख्य अतिथि तथा जिले के प्रभारी सहजानंद राय ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा की दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया है। शीर्ष नेतृत्व का संकल्प है की हर चुनाव में प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का हो।
          सेवा पखवाड़ा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में रूपरेखा बनाई गई है,। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से आरंभ होकर 2 अक्तूबर तक चलेगा। जिसमे तमाम लोककल्याण से जुड़े हुए अभियान जैसे 17 सितंबर को रक्तदान शिविर,18 को स्वास्थ्य परीक्षण, 19 को मोदी जी पर प्रदर्शनी 20 को स्वच्छता अभियान 21 को अमृत सरोवरों का स्वच्छता अभियान 22 को जल ही जीवन अभियान 23 को वोकल फॉर लोकल 24 सितंबर को कृत्रिम अंगो का वितरण 25 को पंडित दीनदयाल जी की जयंती 26 सितंबर को विविधता में एकता 27 सितंबर को शुभकामना अभिनंदन पत्र 28 सितंबर को प्रबिद्धजन सम्मेलन 29 को कोवीड टीकाकरण 30 को टीवी मुक्त राष्ट्र अभियान 1 अक्तूबर को वृक्षारोपण 2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी।

      बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिभाषण करते हुए बैठक के विषय पर प्रकाश डाला।
         संचालन महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने किया।
       इस अवसर पर विजय राजभर,मनोज राय,अशोक राय,पूनम सरोज,आनंद प्रताप सिंह,राकेश मिश्रा,संजय पाण्डेय,रमेश राय,अनिल श्रीवास्तव,गिरीश राय,रामाश्रय मौर्य, गणेश सिंह, समेत सभी जिलापदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष प्रभारी व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।