उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 26-09-2022, 27-09-2022, 28-09-2022 एवं 29.09.2022 को एन0आई0एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ के मार्गदर्शन में सुनिश्चित किया गया है। उक्त विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 19.09.2022 को श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के विश्राम कक्ष में आहूत की गयी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण/ मजिस्ट्रेट से अपेक्षा की गयी कि एन0आई0 एक्ट की धारा-138 से सम्बंधित अधिक से अधिक वादों को विशेष लोक अदालत के आयोजन से पूर्व चिन्हित कर लिये जाय तथा उनका निस्तारण विशेष लोक अदालत में सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण विशेष लोक अदालत में किया जा सके।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवहा द्वारा बताया गया कि चेक बाउसिंग से सम्बन्धित मामलों में आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु प्रार्थी स्वयं भी अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के कार्यालय में उपलब्ध करा सकेगे। सचिव द्वारा आम जन से अपील की गयी कि वे अपना या अपने सम्बंधित लोगों को एन0आई0एक्ट की धारा-138 से सम्बंधित वादों को विशेष लोक अदालत में अधिक से अघिक लगवाकर उनका निस्तारण करायें तथा उसका लाभ उठाये और अनावश्यक भाग दौड़ एवं फिजुल खर्चे से बचे।
बैठक में निम्नलिखित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे-
श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ, श्रीमती श्वेता चैधरी, सिविल जज सी0डि0, मऊ, श्री अमित मणि त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ, श्री उत्कर्ष सिंह, सिविल जज जू0डि0 कोर्ट नं0-3, श्री शैलेश सिंह, सिविल जज जू0डि0 कोर्ट नं0-4, श्री अमित यादव, सिविल जज जू0डि0 कोर्ट नं0-5, श्री अभिषेक पाण्डेय, सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0,मऊ।