एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी स्वावलम्बन एवं नारी सम्मान) सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक-

 जनपद मऊ के थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा शासन द्वारा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में, थाना दक्षिणटोला टीम द्वारा नोमानी इंटर कॉलेज में महिला आरक्षी स्वाति सिंह व महिला आरक्षी प्रियंका यादव के द्वारा, महिला थाना टीम द्वारा दारुल ओलूम निंस्वा में, थाना मुहम्दाबाद टीम द्वारा नेशनल इण्टर कॉलेज कस्बा मुहम्मदाबाद में एवं थाना कोपागंज टीम द्वारा राजन पीजी कालेज में बालिकाओं से वार्तालाप किया गया सामूहिक रूप से उन्हें जागरूक किया गया और अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु मुखर होकर हिचक छोड़कर अपनी बात कहने के लिए उत्साहित किया गया वह बताया गया शासन द्वारा टोल फ्री नंबर 1090,181,1076 व 112 स्थापित किए गए हैं, विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा आत्मरक्षा के बारे में डेमो देकर जागरुक किया गया। सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है जहां आपकी समस्याओं को महिला आरक्षियों के द्वारा ही सुना जाता है अतः जब आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो आप बेहिचक अपनी बात को बिना किसी संकोच के कह सकती हैं।