इनरव्हील क्लब ने सामाजिक सरोकार के तहत एक और महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ी। 13 अगस्त विश्व अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज स्थानीय ज्योति आई हॉस्पिटल में क्लब ने इस परिपेक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष डॉ रुचिका मिश्रा ने एकत्रित समूह को बताया की आज के समय में जिस प्रकार से बीमारियों में वृद्धि हो रही है ऐसे में ये अत्यंत आवश्यक है की हम अपनी सोच को परिमार्जित करके अंगदान के प्रति सचेत हो जाएं। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर एन के सिंह ने नेत्र तथा अन्य अंगों के दान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया की हमे अपने परिवार जनों या किसी भी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए अपने अंग दान से सहायता करनी चाहिए। किसी की जान बचाने से बढ़ कर कुछ भी नही। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर गुंजन गर्ग ने बताया कैसे मरणोपरांत दान की गई आंख कई व्यक्तियों को दृष्टि दे सकती है। मरणोपरांत अपना शरीर दान करने से मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थी ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। सभा में डॉक रुचिका, शोभा थर्ड तथा मधु कपूर ने नेत्र दान का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा खत्री, अनीता सिंह, मीना अग्रवाल, नुपुर अग्रवाल, मधु कपूर, अंजुला द्विवेदी , शोभा थराद, डॉक्टर गुंजन गर्ग तथा डॉक कंचन लता का विशेष योगदान रहा
