UP Board Class 10 Topper: मऊ की दो छात्रा टॉप 10 लिस्ट में।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। हाईस्कूल में कुल 88.18% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल, अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर ने हाई स्कूल में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं।

इस परीक्षा में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर नगर की किरण कुशवाहा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

 हाई स्कूल के परिणाम में मऊ ( Up Board Mau Topper) के छात्रों का भी बढ़िया प्रदर्शन रहा जिसमें 2 बच्चों ने उत्तर प्रदेश की 10 टॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया इसमें से पहला नाम हर्षिता शर्मा जिन्होंने उत्तर प्रदेश में स्थान 7वां स्थान प्राप्त किया है तथा दूसरा नाम अंजलि चौहान जिन्होंने 8वां स्थान प्राप्त किया। 

7. हर्षिता शर्मा(Harshita Sharma) जिन्होंने 96.50% प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया (S DEVI I C Madhuban Mau) 

8. अंजलि चौहान(Anjali Chauhan) जिन्होंने 96.33% प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया (Dulari Devi Vidyawati IC Basti Varsi Nidhiyawan Mau) 

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम चार बजे प्रयागराज मुख्यालय से जारी किया जायेगा। अभी फिलहाल हाईस्कूल के परिणाम की घोषणा सचिव परिषद दिव्यकांत शुक्ला की ओर से की गई है।