पालिकाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का लोकार्पण

बरसात को मद्देनजर रखते हुये नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों की सफाई की जा रही है सुनिश्चित-तय्यब पालकी                         

मऊनाथ भंजन। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड सं0 27 खेदूपुरा तरकुलानी में नाले के पास श्री अनिल के मकान से मोजिबुर्रहमान शेख, उमर, सन्तोष के मकान होते हुए ज़्याउर्रहमान, अफज़ाल, मस्जिद व सरफुद्दीन तक लगभग 13.15 लाख रूपये की लागत से निर्मित कवर्ड नाली एवं इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी के हाथो सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर वार्ड सभासद नसीम अहमद एवं क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष श्री पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा उक्त कार्य को कराने के प्रति आभार व्यक्त किया।
पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में क्षेत्रवासियों को उनके क्षेत्रों के विकास एवं उन्नति के लिये आवश्यक कार्य कराने हेतु आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बरसात को दृष्टिगत रखते हुए नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों/नालियों की सफाई सुनिश्चित करायी जा रही है। इस सम्बन्ध में सफाई नायकों को निर्देशित किया गया है कि अभियान चलाकर नगर क्षेत्र स्थित सभी नालों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित करायें ताकि जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न होने पाये और बरसात का पानी आसानी से नगर क्षेत्र से बाहर निकल जाये। उन्होने बताया कि नगर के बड़े नालो की सफाई भी युद्ध स्तर पर की जा रही है।
इस अवसर पर वार्ड सभासद नसीम अहमद, फैयाज़ पहलवान, मौलवी रफीक, मौलवी मोजिबुर्रहमान के इलावा क्षेत्रीय लोग उपस्थित थें।