![]() |
Tour From Delhi |
1: दिल्ली से मसूरी(Delhi to Masoorie)
उत्तराखंड के मसूरी घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। वहीं दिल्ली से मसूरी का सफर भी बस के सहारे किया जा सकता है। हालांकि दिल्ली से मसूरी के लिए सीधी बस नहीं है लेकिन दिल्ली से देहारादून, हरिद्वार और ऋषिकेश पहुँचकर वहाँ से मसूरी आराम से पहुंचा जा सकता है। वहीं बस की टिकट भी 1000 रूपये से कम है।
2: दिल्ली से देहारादून(Delhi to Dehradun)
गर्मियों के मौसम में कई लोग देहारादून घूमने के लिए भी जाते हैं। वहीं दिल्ली से देहारादून के लिए भी सीधी बस सेवा मिल जाती है। दिल्ली के कश्मीरी गेट से मात्र 555 रूपये में देहारादून की टिकट मिल जाती है। वहीं यात्री चाहे तो वॉल्वो बस में भी सफर कर सकते हैं जिसका किराया 770 रूपये से शुरू होता है। बस से मात्र 6 घंटे में दिल्ली से देहारादून पहुंचा जा सकता है।
3: दिल्ली से मनाली(Delhi to Manali)
मनाली भी ठंडी जगहों में से एक है और यहाँ सारा साल सैलानियों की भीड़ होती है। लाखों पर्यटक यहाँ दिल्ली एनसीआर से भी घूमने के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा ही दिल्ली से मनाली के लिए भबस बुक कर सकते हैं जिसके लिए आपको 870 रूपये से 1580 रूपये तक का किराया देना होगा। दिल्ली से मनाली के लिए लगभग 13 बसें चलती हैं। 15-16 घंटों में ये सफर तय किया जा सकता है।
4: दिल्ली से शिमला(Delhi to Shimla)
दिल्ली से शिमला भी बस के सहारे पहुंचना काफी आसान है। इस रूट पर सफर करने का किराया 547 रूपये से लेकर 924 रूपये के बीच है। दिल्ली से शिमला के लिए बसें सुबह से लेकर रात 11 बजे तक चलती हैं। 9-10 घंटे में ये सफर तय किया जा सकता है।
5: दिल्ली से ऋषिकेश(Delhi to Rishikesh)
ऋषिकेश भी घूमने के लिहाज से काफी फेमस जगह है। इस जगह पर कम पैसों में बढ़िया मौसम का आनंद लिया जा सकता है। इस रूट पर सीधा बस सर्विस मिल जाती है। दिल्ली से ऋषिकेश का किराया 569 रूपये है। 5-6 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा जा सकता है। वॉल्वो के सहारे भी इस रूट पर सफर किया जा सकता है।