किड्स केयर इंटर्नैशनल स्कूल निकट अदरी मोड़ पर Mother day का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रथम महिला लोकपाल श्रीमति विनीता दीक्षित भाजपा ज़िला महामंत्री श्रीमती नूपुर अग्रवाल समाज सेविका कृष्णा खंडेवाल उपस्थित रही।श्रीमती विनीता ने इस अवसर पर कहा कि माँ जैसा दुनिया में कोई और नही हो सकता ,माँ ही है जो बिना कहे वो सब जान लेती है जो हमको चाहिए ।नूपुर अग्रवाल ने कहा इस तरह के आयोजन महिला शस्त्रीकरण में बहुत सहायक होते है ।माँ का केवल एक दिन नही होता बल्कि हर दिन की शुरुआत माँ से ही होती है ।इस अवसर पर ननशी, उन्नति मिश्रा ,इच्छा सिंह ,श्वेता पुण्य आरम्भ देव ,समानिता ,शशांक,हर्ष ,अंशुमन , उत्कर्ष वर्मा ,रुध्राश, आस्था ,देवांश उपस्थित रहे । अंत में विद्यालय की प्रिन्सिपल ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
