मधुबन -लाइव चोरी

 चोरों के हौसले कितने बुलंद है यह साफ सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर में देखा जा सकता है घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोरों ने गाड़ी का लॉक तोड़ कर चुरा ले गए हैं                                 

मामला मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बारहगांवा का है जहां चार पहिया वाहन चोरी की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात चोर वाहन खड़ी गाड़ी के पास दिख रहे हैं इस गाड़ी का नंबर है यूपी 50-AR- 7297 महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी एक चोर गाड़ी का लॉक तोड़ कर गाड़ी के अंदर घुस जाता है दूसरा गाड़ी का लॉक तोड़ते दिख रहा है आपको बता दें पूरा मामला मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन के सुल्तानपुर बारहगांवा का है जहां गाड़ी मालिक प्रतिदिन की भाति रात्रि को 10:30 बजे घर के दरवाजे पर तीन सेड के अंदर चार पहिया वाहन गाड़ी को खड़ी किए थे सुबह 7:00 बजे जब घर के लोग दरवाजा खोले तो दरवाजे पर गाड़ी नहीं दीखी अगल-बगल के लोगों से पता लगाया जानकारी ली परंतु कुछ पता नहीं चला सीसीटीवी कैमरे में जांच की गई तो रात्रि 3:00 बजे के करीब दो अज्ञात चोर स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं वही गाड़ी मालिक ने थाना मधुबन में एप्लीकेशन दे दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है